मणिपुर में सरकार गठन की तैयारी: वाई खेमचंद सिंह चुने गए भाजपा विधायक दल के नेता; जल्द ले सकते हैं सीएम पद की शपथ

भाजपा विधायक वाई. खेमचंद सिंह को मणिपुर विधानसभा में पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है। यह फैसला दिल्ली में आयोजित मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया गया।

लंबे समय से अशांति झेल रहे मणिपुर में सरकार गठन की तैयारियां तेज हैं। बीते साल बीरेन सिंह के सीएम पद से इस्तीफे के बाद से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू है। अब पूर्वोत्तर के इस राज्य में राष्ट्रपति शासन की समाप्ति से कुछ दिन पहले सरकार गठन की तैयारियां तेज हैं। इसी बाबत वाई खेमचंद सिंह को मणिपुर भाजपा विधायक दल के नेता चुना गया है। युमनाम खेमचंद सिंह मणिपुर की सिंगजामेई विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, कुकी समुदाय की महिला नेता नेमचा किपगेन के मणिपुर में नई सरकार बनने पर उप मुख्यमंत्री बनने की संभावना है।

वाई खेमचंद सिंह मणिपुर भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए हैं

वाई खेमचंद सिंह मणिपुर भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए हैं

दिल्ली में बनी नाम पर सहमति

भाजपा विधायक वाई. खेमचंद सिंह को मणिपुर विधानसभा में पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है। यह फैसला दिल्ली में आयोजित मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में लिया गया। यह बैठक पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि समाप्त होने से कुछ दिन पहले बुलाई गई थी।

End of Feed