Goa Night Club Fire: गोवा की अदालत ने सौरभ और गौरव लूथरा को 5 दिनों की पुलिस कस्टडी में भेजा

छह दिसंबर को नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत के सिलसिले में थाईलैंड से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद दोनों भाइयों को दिल्ली से गोवा लाया गया था। उत्तरी गोवा के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराने के बाद उन्हें मापुसा की अदालत में पेश किया गया।

उत्तरी गोवा की एक अदालत ने बुधवार को 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइटक्लब के सह-मालिक गौरव और सौरभ लूथरा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 6 दिसंबर को हुए अग्निकांड में 25 लोगों की मौत के सिलसिले में थाईलैंड से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद दोनों भाइयों को दिल्ली से गोवा लाया गया था। उत्तरी गोवा के जिला अस्पताल में दो बार स्वास्थ्य जांच कराने के बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया। मापुसा की प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट पूजा सरदेसाई ने दोनों भाइयों को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Luthra brothers

5 दिन की पुलिस कस्टडी में लूथरा ब्रदर्स (PTI)

लूथरा भाईयों के लेकर एयरपोर्ट पहुंची पुलिस

गोवा पुलिस की एक टीम लूथरा भाइयों के साथ सुबह 10:45 बजे उत्तरी गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, मोपा पहुंची। दोनों को पहले सियोलिम स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा जांच के लिए ले जाया गया। बाद में उन्हें मापुसा के जिला अस्पताल ले जाया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद दोनों को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने निर्देश दिया कि आरोपियों को दोबारा चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा जाए। तदनुसार, दोनों को फिर से जिला अस्पताल ले जाया गया।

End of Feed