'लालू यादव ने रचा चक्रव्यूह, अब कुछ ही दिन के मेहमान हैं नीतीश कुमार', गिरिराज सिंह का दावा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 28, 2023, 12:54 PM IST

Giriraj Singh Slams Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एक के बाद एक कई दावे कर रहे हैं। उन्होंने ये दावा किया है कि नीतीश अब कुछ ही दिन के मेहमान हैं, वह सीएम नहीं रहेंगे। लालू यादव ने पूरा चक्रव्यूह रच दिया है।

Bihar Politics News: 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब कुछ ही दिन के मेहमान हैं वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। लालू यादव ने पूरा चक्रव्यूह रच दिया है।', ये दावा भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया है। उन्होंने कुछ दिन पहले ही ये कहा था कि जल्द आरजेडी और जेडीयू का विलय होगा। अब उन्होंने दावा किया है कि तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं।

Giriraj Singh On Nitish Kumar And Lalu Yadav

नीतीश कुमार को लेकर गिरिराज सिंह का बड़ा दावा।

'अब कुछ ही दिन के मेहमान हैं नीतीश कुमार'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब कुछ ही दिन के मेहमान हैं वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। लालू यादव ने पूरा चक्रव्यूह रच दिया है, पहला चक्रव्यूह- अवध बिहारी को स्पीकर बनाना। तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बना रहे हैं, ये कुछ दिन के मेहमान हैं लालू जी उन्हें मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे।'

End of Feed