GDP Growth Of India: 'ये हमारी विकास नीतियों का असर...', दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत की जीडीपी ग्रोथ पर PM मोदी ने जताई खुशी

GDP Growth Of India: भारतीय अर्थव्यवस्था ने लगातार तीसरी तिमाही में अपनी शानदार रफ्तार जारी रखी है, जुलाई-सितंबर में जीडीपी ग्रोथ रेट 6 तिमाहियों के उच्चतम स्तर 8.2 प्रतिशत पर पहुंच गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 7.8 प्रतिशत थी। इस ताजा आंकड़ों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है।

GDP Growth Of India: भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए आज एक अच्छी खबर सामने आई है। 28 नवंबर को सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था ने लगातार तीसरी तिमाही में अपनी शानदार रफ्तार जारी रखी है, जुलाई-सितंबर में जीडीपी ग्रोथ रेट 6 तिमाहियों के उच्चतम स्तर 8.2 प्रतिशत पर पहुंच गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 7.8 प्रतिशत थी।

pm modi on indian economy

पीएम मोदी ने देश की ग्रोथ रेट पर जताई खुशी।(फोटो सोर्स: PTI)

इस ताजा आंकड़ों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में 8.2 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर लोगों की कड़ी मेहनत और उद्यमशीलता को बताती है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार सुधारों को आगे बढ़ाना जारी रखेगी।

End of Feed