गजब! अडानी की कंपनी का 6000 किलो का पुल हो गया चोरी, चार गिरफ्तार

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 9, 2023, 07:24 AM IST

Iron Bridge Stolen: वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रमोद तावड़े ने बताया, 26 जून को हमें अडानी कंपनी से शिकायत मिली कि बिजली के बड़े तारों को ले जाने के लिए नाले पर बना पुल चोरी हो गया है। पुल की लागत करीब 2 लाख रुपये है।

Iron Bridge Stolen: मुंबई के मलाड इलाके से गौतम अडानी की कंपनी का पुल चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, यह पुल पश्चिमी उपनगर में एक नाले पर लगाया गया था, जिसका वजन करीब 6000 किलोग्राम था।

iron Bridge

पुलिस ने चार लोगों को किया गिरफ्तार

बांगर नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी प्रमोद तावड़े ने बताया, 26 जून को हमें अडानी कंपनी से शिकायत मिली कि बिजली के बड़े तारों को ले जाने के लिए नाले पर बना पुल चोरी हो गया है। पुल की लागत करीब 2 लाख रुपये है। हमने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 4 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक उस फर्म का कर्मचारी है जिसे पुल बनाने का ठेका दिया गया था।

End of Feed