गौरी लंकेश हत्याकांड के 6 आरोपी जमानत पर रिहा, भगवा शॉल और माला पहनाकर हुआ स्वागत

अपने वामपंथी विचारों और चरम हिंदुत्व विचारधाराओं की कड़ी आलोचना के लिए जानी जाने वाली वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की 5 सितंबर, 2017 को बेंगलुरु में उनके घर के बाहर तीन मोटरसाइकिल सवार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Gauri Lankesh Murder Case: पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड के मुख्य आरोपियों का उनके गृहनगर विजयपुरा पहुंचने पर कुछ हिंदुत्व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। एक अधीनस्थ अदालत ने नौ अक्टूबर को परशुराम वाघमारे, मनोहर यादव और छह अन्य आरोपियों को जमानत दे दी थी और 11 अक्टूबर को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। वे सभी छह साल से अधिक समय तक सलाखों के पीछे रहे।

Gauri Lankesh

गौरी लंकेश हत्याकांड

विजयपुरा में जोरदार स्वागत

जब वे शनिवार रात अपने गृहनगर पहुंचे तो हिंदुत्व कार्यकर्ता उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास ले गए, जहां भगवा शॉल और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया और इस दौरान भारत माता की जय और सनातन धर्म की जय के नारे लगाए गए। वामपंथी विचारधारा वाली पत्रकार गौरी लंकेश की पांच सितंबर 2017 को रात में राजराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

End of Feed