आज की ताजा खबर 14 अक्टूबर 2024: मुंबई में प्रवेश करने वाले हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल शुल्क समाप्त
आज की ताजा खबर 14 अक्टूबर 2024 हिंदी समाचार: जम्मू-कश्मीर से रविवार को राष्ट्रपति शासन हटा लिया गया, जिससे केंद्र शासित प्रदेश में नयी सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक राजपत्र अधिसूचना जारी की। उधर, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और इस बार के चुनाव में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की रैली से पहले एक शख्स को हथियार के साथ पकड़ा गया है। ट्रंप पर पहले भी गोली चल चुकी है और वो बाल-बाल बचे थे। वहीं, इजराइल और हिज्बुल्लाह के बीच जंग अब और तेज होती दिख रही है। हिज्बुल्लाह ने रविवार को इजराइल पर कई ड्रोन हमले किए, जिसमें 4 इजराइली सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि 40 लोग घायल हो गए हैं।
आज की ताजा खबर 14 अक्टूबर 2024: मुंबई में प्रवेश करने वाले हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल शुल्क समाप्त
दीपक बाबरिया ने की इस्तीफे की पेशकश
विपक्ष ने किया वक्फ बिल पर जेपीसी की बैठक का बहिष्कार
अर्थशास्त्र के नोबेल की घोषणा
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की
प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बैठक की जानकारी दी। हालांकि, इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कथित आबकारी घोटाले से जुड़े मामले में जेल से बाहर आने के बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद आतिशी उनकी उत्तराधिकारी बनी।
चीन के प्रधानमंत्री एससीओ शिखर सम्मेलन के लिए पाकिस्तान पहुंचे
असम : चार करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार
केरल में एक ही परिवार के सभी चार सदस्य मृत पाए गए
हैदराबाद: मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने की जांच की मांग
यूपी में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
मृतक छात्रों की पहचान आयुषी पटेल (कंप्यूटर विज्ञान प्रथम वर्ष), गरिमा त्रिपाठी (कंप्यूटर विज्ञान द्वितीय वर्ष), सतीश कुमार (कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष) और प्रतीक सिंह (इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग के चौथे वर्ष) के रूप में की गई है।
सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी जापान की यात्रा पर
केंद्र ने बढ़ाई चिराग पासवान की सुरक्षा
यूपी : रेलवे लाइन के किनारे खड़े युवक की मालगाड़ी की टक्कर से मौत
मुंबई में प्रवेश करने वाले हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल शुल्क समाप्त
बहराइच में सांप्रदायिक हिंसा में एक की मौत, 30 हिरासत में
मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाले एयर इंडिया विमान में बम की धमकी
झारखंड के पलामू में दो नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म
गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपियों का उनके गृहनगर में जोरदार स्वागत हुआ
जब वे शनिवार रात अपने गृहनगर पहुंचे तो हिंदुत्व कार्यकर्ता उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास ले गए, जहां भगवा शॉल और माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया और इस दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘सनातन धर्म की जय’ के नारे लगाए गए।
