Goa Nightclub Tragedy: 11:45 पर आग और 1:17 पर थाईलैंड की टिकट! क्या पहले से तय था लूथरा ब्रदर्स के भागने का प्लान?

गोवा सरकार ने विदेश मंत्रालय से अपील की है कि लूथरा भाइयों का पासपोर्ट रद्द किया जाए। गोवा सरकार ने विदेश मंत्रालय को इस बाबत औपचारिक अनुरोध भेजा है। विदेश मंत्रालय (MEA) ङी गोवा सरकार के उस अनुरोध पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

उत्तरी गोवा के अरपोरा स्थित नाइटक्लब 'बर्च बाय रोमियो लेन' में लगी भीषण अग्निकांड मामले में एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है।गोवा पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि क्लब में आग लगने के महज 90 मिनट में हादसे के मुख्य आरोपी और क्लब के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा के नाम पर थाईलैंड के टिकट बुक हो गए थे। हादसे के बाद इतने कम समय में देश से भागने के प्लान ने जांच एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। ऐसे में यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या क्लब में आग लगने से पहले ही उसके मालिकों का देश से भागने का प्लान तैयार था?

Goa Nightclub Fire

'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में आग की घटना (फोटो: canva)

पुलिस ने मामले में क्या-क्या बताया?

गोवा पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नीलेश राणे ने बताया कि हादसे और क्लब मालिकों के देश से भागने की जांच के दौरान पता चला है कि लूथरा ब्रदर्स ने सात दिसंबर को देर रात 1:17 बजे एक ट्रैवल पोर्टल के जरिए थाईलैंड के फुकेट के लिए टिकट बुक कुए थे। उन्होंने कहा कि जांच में यह भी पता चला कि जब पुलिस और अन्य बचाव दल और एजेंसियां क्लब में फंसे लोगों को बचाने की जद्दोजहद में जुटी थीं, उस समय उसके मालिक अपने भागने की योजना बना रहे थे। दोनों रविवार तड़के इंडिगो के विमान से फुकेट के लिए रवाना हुए।

End of Feed