लॉरेंस बिश्नोई का कभी खास रहा गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन स्पेन में गिरफ्तार, चंडीगढ़ मर्डर केस से जुड़े हैं तार

चंडीगढ़ के चर्चित केमिस्ट मर्डर केस के मास्टरमाइंड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन को स्पेन के मैड्रिड में गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब पुलिस और AGTF की सूचना पर स्पेनिश एजेंसियों ने यह बड़ी कार्रवाई की है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संगठित अपराध और भारत के गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों को एक बहुत बड़ी कामयाबी मिली है। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के इनपुट पर कार्रवाई करते हुए स्पेन की सुरक्षा एजेंसियों ने खतरनाक गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लन को मैड्रिड शहर से हिरासत में ले लिया है।

Gangster Goldy Dhillon Arrested

केमिस्ट हत्याकांड का मास्टरमाइंड गोल्डी ढिल्लन मैड्रिड में दबोचा गया (फाइल)

जानकी दास हत्याकांड का है मुख्य आरोपी

चंडीगढ़ के बहुचर्चित 'जानकी दास हत्याकांड' का है मुख्य आरोपीगैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन हाल ही में चंडीगढ़ में हुई एक सनसनीखेज वारदात का मुख्य मास्टरमाइंड है। बीते 13 जून को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित 'श्री कुमार मेडिकल हॉल' के सामने उसके शूटरों ने कैशियर जानकी दास की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस जांच में सामने आया था कि गोल्डी ढिल्लन ने ही जम्मू से 6 शूटरों के एक मॉड्यूल को पंजाब और चंडीगढ़ में टारगेट किलिंग और फिरौती के लिए भेजा था। इस हत्याकांड के बाद से ही पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस लगातार उसकी लोकेशन को विदेशों में ट्रैक कर रही थी।

End of Feed