गणेशोत्सव से पहले महाराष्ट्र में DJ पर सख्ती, मुंबई में तेज आवाज पर सीधे दर्ज होगा केस; जानें नए नियम

गणेशोत्सव से पहले महाराष्ट्र में डीजे और ध्वनि प्रदूषण को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। मुंबई में तय ध्वनि सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीधे केस दर्ज करने की चेतावनी दी गई है, जबकि नवी मुंबई में डीजे के साथ लेजर लाइट के इस्तेमाल पर भी रोक लगाने की अपील की गई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने त्योहारों को शांतिपूर्ण और पारंपरिक तरीके से मनाने की बात कही है।

Ganesh Chaturthi: गणेशोत्सव को लेकर महाराष्ट्र में तैयारियां तेज है। वहीं, राज्य में डीजे और ध्वनि प्रदूषण को लेकर प्रशासन ने सख्ती भी बढ़ा दी है। पुणे में ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ विद्यानंद बापट की ओर से उठाई गई आवाज के बाद अब इसका असर राज्य के कई शहरों में दिखाई दे रहा है। नागपुर, सोलापुर और छत्रपति संभाजीनगर के बाद मुंबई और नवी मुंबई में भी तेज आवाज और डीजे को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

ganesh chaturthi

गणपति उत्सव में DJ बजाना पड़ेगा भारी! मुंबई में तेज आवाज पर केस। istock

मुंबई में नियम तोड़ने पर सीधे केस

मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती ने स्पष्ट किया है कि सुप्रीम कोर्ट और सरकार की ओर से निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीधे मामला दर्ज किया जाएगा। गणेशोत्सव को शांतिपूर्ण और निर्विघ्न तरीके से संपन्न कराने के लिए मुंबई पुलिस ने गणेशोत्सव समन्वय समिति के साथ बैठक भी की।

End of Feed