गांधी परिवार पर वैसे तो बीजेपी के नेता अक्सर तंज कसते रहते हैं। लेकिन असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की टिप्पणी ज्यादा तीखी होती है। कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसते हुए वो कहते हैं कि यह यात्रा तो 1947 में कांग्रेस को करने की जरूरत थी। यहीं नहीं उन्होंने यह भी कहा कि भारत टूटा कहां है कि जोड़ो यात्रा की जा रही है। अब उन्होंने कहा कि कांग्रेस को एक्सपायर्ड ड्रग्स की तरह है।हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि 2024 के आम चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए पहले से भी अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
असम के सीएम हैं हिमंता बिस्वा सरमा
