'पहले भी हो चुके हैं ऐसे प्रयास लेकिन रिजल्ट हमेशा एक सा रहा है', पायलट-गहलोत सुलहनामे पर BJP का तंज

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 30, 2023, 11:16 AM IST

Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot News : शेखावत ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचती में कहा, 'एक तरफ दिल्ली में सुलह कराने की कोशिश की जाती है तो दूसरी तरफ सीकर में दोनों नेताओं के कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ जाते हैं। राजस्थान कांग्रेस में अंदरूनी कलह बहुत ज्यादा है। इस तरह की सुलह की कोशिशें नाकाफी हैं। इसके पहले भी सकारात्मक संदेश देने के लिए इसी तरह के कदम उठाए गए लेकिन नतीजा हमेशा एक का सा रहा है।'

Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot : राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी वर्चस्व की लड़ाई कांग्रेस आलाकमान के दखल के बाद फिलहाल थम गई है। कांग्रेस का दावा है कि उसने अपने दोनों दिग्गज नेताओं में सुलह करा दिया है और पार्टी राजस्थान में मिलकर चुनाव लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस के इस दावे पर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मंगलवार को कहा कि इस तरह के प्रयास पहले भी हुए हैं लेकिन नतीजा हमेशा एक सा रहा है। शेखावत ने कहा कि यह एकजुटता क्या आगे बनी रहेगी, इसका हमें इंतजार करना होगा।

sachin pilot

राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होंगे।

आपको फिर से वही सब देखने को मिलेगा-शेखावत

शेखावत ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचती में कहा, 'एक तरफ दिल्ली में सुलह कराने की कोशिश की जाती है तो दूसरी तरफ सीकर में दोनों नेताओं के कार्यकर्ता एक दूसरे से भिड़ जाते हैं। राजस्थान कांग्रेस में अंदरूनी कलह बहुत ज्यादा है। इस तरह की सुलह की कोशिशें नाकाफी हैं। इसके पहले भी सकारात्मक संदेश देने के लिए इसी तरह के कदम उठाए गए लेकिन नतीजा हमेशा एक का सा रहा है। आप थोड़ा इंतजार करिए। कुछ दिनों में आपको फिर से वही सब देखने को मिलेगा।'

End of Feed