G20: भारत ने वैश्विक मेडिकल रेस्पॉन्स कोर बनाने का रखा प्रस्ताव, दुनियाभर में स्वास्थ्य सेवाओं का बढ़ेगा दायरा

G20 Summit In South Africa: जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य आपात स्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए एक G20 Global Medical Corps (वैश्विक स्वास्थ्य सेवा प्रतिक्रिया दल) के गठन का प्रस्ताव रख रहा है। प्रधानमंत्री ने जोर दिया कि महामारी और आपदाओं के दौर में देशों के बीच समन्वित प्रयास ही सबसे प्रभावी समाधान साबित होते हैं।

G20 Summit In South Africa: पीएम नरेंद्र मोदी 20 शिखर सम्मलेन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्राकी के जोहान्सबर्ग पहुंचे हैं। 21 से 23 नवंबर तक होने वाले शिखर सम्मेलन में ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताओं पर बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है।

india in g 20

भारत ने वैश्विक मेडिकल रेस्पॉन्स कोर बनाने का रखा प्रस्ताव: पीएम मोदी।(फोटो सोर्स: ANI)

पीएम मोदी ने शनिवार को सम्मेलन को संबोधित किया। वहीं, उन्होंने चार नए प्रस्ताव को भी रखा। प्रस्तावों में ग्लोबल ट्रेडिशनल नॉलेज रिपॉजिटरी, अफ्रीका स्किल्स मल्टीप्लायर इनिशिएटिव, ग्लोबल हेल्थकेयर रिस्पॉन्स टीम और ड्रग-टेरर नेक्सस का मुकाबला करने की पहल शामिल है।

End of Feed