Wai-Wai नूडल्स बनाने वाली कंपनी पर FSSAI की कार्रवाई! 'वेज भुजिया नमकीन' का प्रोडक्शन बंद करने का आदेश, मिलीं ये खामियां

FSSAI ने Wai-Wai बनाने वाली कंपनी CG Foods India पर बड़ी कार्रवाई की है। उल्लंघन मिलने के बाद वेज भुजिया नमकीन के प्रोडक्शन को रोकने का आदेश दिया गया है।

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने गुरुवार को कहा कि उसने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के बाद सीजी फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (CG Foods India) के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है।एफएसएसएआई ने निरीक्षण के दौरान कथित तौर पर असुरक्षित प्रोसेसिंग, बिना लाइसेंस उत्पादन, पैकेजिंग पर पिछली तारीख डालने और स्वच्छता संबंधी कमियां पाए जाने के बाद सीजी फूड इंडिया को वेज भुजिया नमकीन का उत्पादन रोकने का निर्देश दिया है।खाद्य नियामक ने मौके से 32,107.2 किलोग्राम स्टॉक जब्त किया, जिसमें खुले में रखे टूटे हुए नूडल्स भी शामिल थे।

FSSAI action on CG Foods

'वेज भुजिया नमकीन' का प्रोडक्शन बंद करने का आदेश (प्रतीकात्मक AI Image)

एफएसएसएआई ने एक बयान में कहा, 'निर्माण और स्वच्छता संबंधी अनुपालन की जांच के लिए सीजी फूड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, रूपनगढ़, अजमेर (राजस्थान) में निरीक्षण किया गया। यूनिट में फर्श से एकत्र किए गए टूटे हुए नूडल्स को बिना हीट ट्रीटमेंट के दोबारा प्रोसेस करके भुजिया उत्पादों में इस्तेमाल किया जा रहा था। इसके अलावा पैकेजिंग पर पिछली तारीखें भी डाली जा रही थीं।'

End of Feed