पहवानों के प्रदर्शन से WFI के निलंबन तक, कब-कब क्या हुआ; एक क्लिक में जानें सबकुछ

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 24, 2023, 10:03 PM IST

WFI Timeline : करीब 11 महीने पहले WFI के तत्कालीन प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों ने यौन शोषण और धमकी देने का आरोप लगाया था और दिल्ली के जंतर मंतंर पर उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू किया। अब खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ को निलंबित कर दिया है।

WFI Suspended: बृजभूषण शरण सिंह पर ओलंपिक विजेता साक्षी मलिक ने यौन शोषण का आरोप लगाया था, जिसके बाद से भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। भाजपा सांसद और पूर्व WFI प्रमुख बृजभूषण का मामला अदालत में चल ही रहा है कि इसी बीच डब्ल्यूएफआई को खेल मंत्रालय ने रविवार को निलंबित कर दिया। 18 जनवरी को पहलवानों ने जंतर मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया था, अब 24 दिसंबर को संजय सिंह के नेतृत्व वाले डब्ल्यूएफआई पैनल का निलंबन निलंबन कर दिया गया। आपको नीचे बताते हैं कि पूरे मामले में कब-कब क्या हुआ।

Wrestlers Protests To WFI Suspension

पहलवानों के विवाद में कब-कब क्या-क्या हुआ?

WFI के विवाद में अब तक क्या-क्या हुआ?

18 जनवरी, 2023

पहलवानों ने जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन शुरू किया। डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण और धमकी का आरोप लगाया तथा उनके इस्तीफे और महासंघ को भंग करने की मांग की।

End of Feed