Modi-Putin : पीएम मोदी ने पुतिन को श्रीमद्भगवद्गीता के अलावा और क्या-क्या दिया? देखें पूरी लिस्ट

भारत दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भारतीय संस्कृति, शिल्प और परंपरा से रूबरू कराने वाले कई खास ‘रिटर्न गिफ्ट’ भेंट किए हैं। पीएम मोदी के दिए उपहार सिर्फ उपहार ही नहीं थे बल्कि भारत-रूस रिश्तों की आत्मीयता और भरोसे का प्रतीक था। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को कौन-कौन से उपहार दिए और उनकी क्या खासियत है…

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन भारत दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने भारत पहुंचने पर जिस अंदाज में दोस्त पुतिन का स्वागत किया था, उसने पूरी दुनिया को बड़ा संदेश दिया। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच जोरदार केमिस्ट्री दिखी। जब भी ये दोनों नेता आमने-सामने होते हैं, तो पूरी दुनिया की निगाहें उनपर ही रहती हैं। इस बार पुतिन भारत पहुंचे तो प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें भारतीय संस्कृति, शिल्प और परंपरा से रूबरू कराने वाले कई खास ‘रिटर्न गिफ्ट’ भेंट किए। पीएम मोदी के दिए उपहार सिर्फ उपहार ही नहीं थे बल्कि भारत-रूस रिश्तों की आत्मीयता और भरोसे का प्रतीक था। आइए जानते हैं प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन को कौन-कौन से उपहार दिए और उनकी क्या खासियत है…

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति को दिए आकर्षक उपहार। फोटो- PTI

रूसी भाषा में ‘श्रीमद्भगवद्गीता’

इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने रूसी भाषा में लिखी गई श्रीमद्भगवद्गीता राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की है। श्रीमद्भगवद्गीता भारतीय दर्शन और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। रूसी भाषा में लिखी गई गीता दो देशों के सांस्कृतिक पुल को दर्शाती है।

चांदी का घोड़ा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अन्य उपहारों में पीएम मोदी को एक चांदी का घोड़ा भी भेंट किया। महाराष्ट्र में हस्तनिर्नित इस चांदी के घोड़े पर की गई बारीक और सूक्ष्म कारीगरी भारतीय धातु शिल्प की सदियों पुरानी महारत का प्रमाण है। इसके साथ ही रूसी संस्कृति में घोड़े को शक्ति और नेतृत्व के प्रतीक माना जाता है।यह उपहार दोनों देशों के ऐतिहासिक सैन्य संबंधों में गहराव को दिखाता है।

End of Feed