राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, जानें PM मोदी सहित किस नेता ने कैसे किया याद?

आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्य तिथि है। इस अवसर पर उनके पुत्र और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता सरमा सहित तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

आज यानी बुधवार 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि है। आज ही के दिन साल 1991 में लिट्टे के एक आत्मघाती हमले में उनका निधन हो गया था। आज राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों में PM नरेंद्र मोदी के साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, TMC नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आदि नेता शामिल रहे। राजीव गांधी के पुत्र और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने पिता के लिए एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा।

Rajiv Gandhi Death Anniversary

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते उनके बेटे राहुल गांधी

तमाम नेताओं ने राजीव गांधी के दूरदर्शी नेतृत्व को याद किया और याद किया कि कैसे उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी थी। राष्ट्रीय और स्थानीय नेताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। इनमें से बहुत से नेताओं ने दिल्ली में राजीव गांधी के समाधि स्थल वीर भूमि पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित किए।

End of Feed