यूपी में बनेंगे नट-बोल्ट से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक, काम शुरू, राजनाथ सिंह ने किया ऐलान

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jun 17, 2023, 05:54 PM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (UPDIC) में नट-बोल्ट से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक का विनिर्माण होगा।

लखनऊ में आत्मनिर्भर भारत पर संगोष्ठी कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर(UPDIC) में नट-बोल्ट से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक का विनिर्माण होगा। उन्होंने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में रक्षा कॉरियोर के जरिए रक्षा विनिर्माण के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार किया है। यूपीडीआईसी के बारे में मुझे बताया गया है कि इस कॉरिडोर के लिए करीब 1700 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की योजना है, जिसमें से 95 प्रतिशत से अधिक भूमि का पहले ही अधिग्रहण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इनमें से 36 उद्योगों और संस्थानों को करीब 600 हेक्टेयर भूमि आवंटित कर दी गई है और 16000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के अनुमानित निवेश के साथ 109 सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

Rajnath Singh, Uttar Pradesh Defense Industrial Corridor

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (तस्वीर-फेसबुक)

यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर सिर्फ विमान और ब्रह्मोस मिसाइलों का भी होगा निर्माण

रक्षा मंत्री ने कहा कि अभी तक करीब 2,500 करोड़ रुपए का कुल निवेश विभिन्न इकाइयों द्वारा यूपीडीआईसी में किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां केवल नट-बोल्ट या कलपुर्जों का विनिर्माण नहीं किया जाएगा बल्कि ड्रोन, यूएवी, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं, विमान और ब्रह्मोस मिसाइलों के भी विनिर्माण और उन्हें तैयार करने का काम किया जाएगा।

End of Feed