Times Now नवभारत का Local ऐप लॉन्च, लोकेशन के हिसाब से मिलेगी शहर-मोहल्ले की हर खबर

डिजिटल न्यूज के बदलते दौर में पाठकों की जरूरतें भी बदल रही हैं। लोग अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों से ज्यादा अपने आस-पास के बारे में जानना चाहते हैं। पाठकों के इसी रुझान को देखते हुए Times Now Navbharat ने हाइपरलोकल खबरों के लिए Local ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं, नागरिक समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी डिजिटल माध्यम से लोगों को मिलेगी।

Times Now Navbharat Local App: देश-दुनिया की बड़ी खबरों के बीच अब आपके शहर, कस्बे और मोहल्ले की छोटी-बड़ी घटनाओं पर भी नजर रखना अब और आसान होगा। Times Now Navbharat ने हाइपरलोकल खबरों के लिए Local ऐप लॉन्च किया है। Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध इस ऐप के जरिए यूजर्स अपने आसपास की हर खबरों और स्थानीय घटनाओं के बारे में जान सकेंगे।

Times Now नवभारत का Local ऐप लॉन्च।

Times Now नवभारत का Local ऐप लॉन्च।

क्या है ऐप का उद्देश्य

इस ऐप का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं, नागरिक समस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंचाना है। इसमें लोकेशन आधारित न्यूज फीचर दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपने क्षेत्र से जुड़ी खबरें आसानी से देख सकेंगे। इसके साथ ही वीडियो कंटेंट भी उपलब्ध होगा, जिससे स्थानीय घटनाओं और खबरों को वीडियो के जरिए जानने का मौका मिलेगा।

End of Feed