गणतंत्र दिवस पर मैंक्रो होंगे मेहमान, सरकार ने भेजा न्योता, फ्रांस से दोस्ती और चढ़ेगी परवान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2023, 09:53 AM IST

Emmanuel Macron : गत वर्षों में भारत और फ्रांस की दोस्ती एवं आपसी रिश्ते नई ऊंचाई पर पहुंचे हैं। खासकर पीएम मोदी और मैकों के बीच केमेस्ट्री काफी अच्छी है। राफेल सौदे के बाद दोनों देशों के बीच रणनीतिक एवं सामरिक साझेदारी काफी मजबूत हुई है।

Emmanuel Macron : इस बार गणतंत्र दिवस के मेहमान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो होंगे। सूत्रों का कहना है कि समारोह में शामिल होने के लिए भारत सरकार की ओर से उन्हें न्योता भेजा गया है। यह छठवां मौका है जब फ्रांस का कोई राष्ट्रपति छठवीं बार गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होगा। बता दें कि मैंक्रो से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को मुख्य अतिथि के रूप में बुलाने की तैयारी थी लेकिन उन्होंने देश की अंदरूनी राजनति एवं अपने खिलाफ महाभियोग जांच की मंजूरी को देखते हुए अपना भारत दौरा स्थगित कर दिया।

नई ऊंचाई पर भारत-फ्रांस की दोस्ती

गत वर्षों में भारत और फ्रांस की दोस्ती एवं आपसी रिश्ते नई ऊंचाई पर पहुंचे हैं। खासकर पीएम मोदी और मैकों के बीच केमेस्ट्री काफी अच्छी है। राफेल सौदे के बाद दोनों देशों के बीच रणनीतिक एवं सामरिक साझेदारी काफी मजबूत हुई है। लड़ाकू विमान राफेल के अलावा फ्रांस भारत की रक्षा जरूरतें पूरी कर रहा है। नौसेना के लिए भारत उससे 26 राफेल और खरीदने जा रहा है।

End of Feed