फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का 17 से 19 फरवरी तक भारत दौरा, AI इम्पैक्ट सम्मेलन में भी लेंगे हिस्सा

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अगले सप्ताह तीन दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे 'एआई इम्पैक्ट' सम्मेलन में भाग लेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्यापार, रक्षा और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। दौरे की शुरुआत 17 फरवरी को मुंबई से होगी, जहां दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष का उद्घाटन करेंगे।

Emmanuel Macron India Visit: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अगले सप्ताह तीन दिवसीय भारत दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे 'एआई इम्पैक्ट' सम्मेलन में भाग लेंगे और व्यापार, रक्षा समेत अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। जानकारी के मुताबिक, उनकी यात्रा 17 फरवरी को मुंबई से शुरू होगी, जहां दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष का उद्घाटन करेंगे और द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

France President Emmanuel Macron visit to India (PTI)

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का भारत दौरा (फोटो: PTI)

विदेश मंत्रालय ने क्या बताया?

विदेश मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरे के दौरान दोनों नेता ’होराइजन 2047 रोडमैप’ में निर्धारित क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। उल्लेखनीय यह भी है कि जुलाई 2023 में पेरिस में हुई वार्ता के बाद यह रोडमैप जारी किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत और फ्रांस के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को और मजबूत बनाना है। ऐसे में, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के भारत दौरे पर सबकी नजर होगी।

किन मामलों पर होगी बातचीत?

विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग सहित दोनों देशों के साझा हित से जुड़े क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर बातचीत करेंगे। बयान में यह भी कहा गया कि दोनों नेता भारत-फ्रांस नवाचार वर्ष का संयुक्त उद्घाटन मुंबई में करेंगे, जिसे 2026 में दोनों देशों में पूरे वर्ष मनाया जाएगा।

End of Feed