हैदराबाद के परिवार के साथ अमेरिका में दुखद हादसा, गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, दंपति और दो बच्चों की जलकर मौत

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पीड़ितों की पहचान बी श्रीवेंकट, उनकी पत्नी तेजस्विनी और उनके दो बच्चों के रूप में हुई है। दुर्घटना में कार पूरी तरह जल गई और पूरा परिवार जलकर मर गया।

Hyderabad family death in US- हैदराबाद के एक परिवार के चार सदस्यों- एक दंपति और उनके दो बच्चों की अमेरिका के अलबामा के ग्रीन काउंटी में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। उनके रिश्तेदारों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। शनिवार रात (स्थानीय समय) को गलत दिशा से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। ये परिवार अटलांटा में अपने एक रिश्तेदार से मिलने के बाद डलास लौट रहा था।

car fire

अमेरिका में हैदराबाद के परिवार की दर्दनाक मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर- PTI)

पिछले तीन साल से डलास में रह रहे थे

रिश्तेदार ने कहा, मेरे भाई की बेटी, दामाद और पोते पिछले तीन सालों से डलास में रह रहे थे। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, पीड़ितों की पहचान बी श्रीवेंकट, उनकी पत्नी तेजस्विनी और उनके दो बच्चों के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में कार पूरी तरह जल गई और पूरा परिवार जलकर मर गया।

End of Feed