महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा के पास गढ़चिरौली में मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, अभियान जारी

पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि यह मुठभेड़ की घटना गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की सीमा के पास हुई। इलाके में शेष नक्सलियों की तलाशी अभियान जारी है।

Four Naxals Killed In Gadchiroli: अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में बुधवार को हुई मुठभेड़ में तीन महिलाओं समेत कम से कम चार नक्सली मारे गए। पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि यह घटना गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की सीमा के पास हुई। पुलिस को 25 अगस्त को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि गट्टा दलम, कंपनी संख्या 10 और गढ़चिरौली डिवीजन के अन्य माओवादी समूह कोपरशी वन क्षेत्र में मौजूद हैं।

Naxals

गढ़चिरौली में 4 नक्सली ढेर (File photo: ANI)

नक्सल-विरोधी कमांडो बल सी-60 का अभियान

गढ़चिरौली पुलिस के नक्सल-विरोधी कमांडो बल सी-60 की 19 टुकड़ियां और सीआरपीएफ के त्वरित कार्रवाई दल की दो टुकड़ियां इलाके में भेजी गईं। पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश का सामना करते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओरातिन एम. रमेश के नेतृत्व में टीम बुधवार सुबह जंगल में पहुंची। बयान में कहा गया है कि जब टीम तलाशी अभियान चला रही थी, तब नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

End of Feed