आंध्र प्रदेश के राजमहेंद्रवरम में मिलावटी दूध ने ली 4 लोगों की जान, एक्शन में आए सीएम नायडू

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दूषित दूध के कारण गुर्दे खराब हो गए, जिससे अचानक मूत्र मार्ग में रुकावट आई और मौत हो गई। सभी चारों पीड़ितों ने राजमहेंद्रवरम में घरों में दूध की आपूर्ति करने वाले एक ही स्थानीय विक्रेता से दूध खरीदा था।

आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले में एक अनाधिकृत विक्रेता द्वारा बेचे गए मिलावटी दूध के सेवन से पिछले 48 घंटों में चार लोगों की मौत हो गई है। दो लोगों की मौत रविवार को हुई, जबकि दो अन्य की मौत आज राजमहेंद्रवरम में हुई। राजमहेंद्रवरम उत्तर जोन के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) वाई श्रीकांत ने पीटीआई को बताया कि शहर में एक अनाधिकृत विक्रेता द्वारा बेचे गए मिलावटी दूध के सेवन से पिछले दो दिनों में चार लोगों की मौत हो गई।

Death

मिलावटू दूध पीने से चार लोगों की मौत (File photo)

दूषित दूध के कारण गुर्दे खराब हो गए

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि दूषित दूध के कारण गुर्दे खराब हो गए, जिससे अचानक मूत्र मार्ग में रुकावट आई और मौत हो गई।

End of Feed