Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन, 4 लोगों की मौत, 3 अभी भी लापता

भूस्खलन की चपेट में आने से तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस दल ने स्थानीय ग्रामीणों और एसएसबी कर्मियों के सहयोग से बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर अस्थायी पेड़ के तनों का पुल बनाकर प्रभावित क्षेत्र से दो घायल महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया। सफलतापूर्वक निकासी के बाद दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Sikkim landslide : सिक्किम के ग्यालशिंग जिले के अपर रिंबी में हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा गुरुवार देर रात हुआ। ग्यालशिंग के पुलिस अधीक्षक गेजिंग त्शेरिंग शेर्पा ने बताया कि पश्चिम सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत अपर रिंबी में आधी रात को हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई और तीन लापता हैं।

sikkim landslide

सिक्किम भूस्खलन में 4 लोगों की मौत। तस्वीर-ANI

तीन लोग अभी भी लापता

भूस्खलन की चपेट में आने से तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस दल ने स्थानीय ग्रामीणों और एसएसबी कर्मियों के सहयोग से बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर अस्थायी पेड़ के तनों का पुल बनाकर प्रभावित क्षेत्र से दो घायल महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया। सफलतापूर्वक निकासी के बाद दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान एक महिला ने दम तोड़ दिया। दूसरी महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है, जबकि तीन लोग अब भी लापता हैं।

End of Feed