दूसरी बार विवाह के बंधन में बंधे त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब, इस एक्ट्रेस को दे बैठे दिल

हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी दूसरी शादी की खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

Biplab Kumar Deb Second Marriage: हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब एक बार फिर अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं। जानकारी के अनुसार उन्होंने दूसरी शादी कर ली है, जिसके बाद उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि वर्ष 2025 में उनका अपनी पहली पत्नी नीति देब से तलाक हो गया था। बिप्लब कुमार देब ने वर्ष 2001 में पहली शादी की थी, जिससे उनके एक बेटा और एक बेटी हैं।

Biplab Kumar Deb Second Marriage

त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब कुमार देब ने नए जीवन की शुरुआत की

त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री रहे हैं बिप्लब कुमार देब

पहली शादी के समाप्त होने के बाद उन्होंने जीवन में नया अध्याय शुरू करते हुए दूसरी शादी रचाई है। उनकी दूसरी पत्नी का नाम त्रिवेणी राव बताया जा रहा है। बिप्लब कुमार देब वर्ष 2018 से 2022 तक त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री रहे और वे राज्य में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री भी बने थे। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा बीजेपी के प्रभारी के रूप में भी अहम जिम्मेदारी संभाली है।

End of Feed