पंजाब के गांव से निकलकर दुनिया में बनाया मुकाम, ऐसी थी पूर्व PM मनमोहन की प्रोफेशनल लाइफ; इन क्षेत्रों में कामयाबी ने चूमे कदम

मनमोहन सिंह को साल 2004 में भारत के प्रधानमंत्री के रूप में चुना गया था। सोनिया गांधी ने यूपीए की जीत के बाद पद त्यागने का फैसला किया था। उनके काम की वजह से दोबारा यूपीए को सत्ता में आने का मौका मिला और फिर 2009 में मनमोहन सिंह पीएम चुने गए।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को दुनिया को अलविदा कह गए। उन्होंने, दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में अंतिम सांस ली। बता दें कि डॉ. मनमोहन सिंह दो बार देश के प्रधानमंत्री रहे। वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे थे। इससे पहले भी उन्हें कई बार स्वास्थ्य कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। उनके निधन के समय परिवार के ज्यादातर सदस्य उनके पास थे। आइये जानते हैं अर्थशास्त्री, गवर्नर से लेकर प्रधानमंत्री पद में आसीन रहकर देश की सेवा करने वाले सिंह की प्रोफेशनल लाइफ कैसी थी?

Manmohan Singh Work Profile

पूर्व पीएम की प्रोफेशनल लाइफ

कहां से प्राप्त की शिक्षा-दीक्षा

मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितम्बर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रान्त के एक गाह गांव में हुआ था। डॉ. सिंह ने वर्ष 1948 में पंजाब विश्वविद्यालय से मेट्रिक की शिक्षा पूरी की। उसके बाद उन्होंने अपनी आगे की शिक्षा ब्रिटेन के कैंब्रिज विश्वविद्यालय से ग्रहण की। साल 1957 में उन्होंने अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी से ऑनर्स की डिग्री अर्जित की। इसके बाद 1962 में उन्होंने ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के नूफिल्ड कॉलेज से अर्थशास्त्र में डी.फिल किया। उन्होंने अपनी पुस्तक 'भारत में निर्यात और आत्मनिर्भरता और विकास की संभावनाएं' में भारत में निर्यात आधारित व्यापार नीति की आलोचना की थी।

End of Feed