'हमारे परिवार, पुरखों की बनाई हुई है', संभल की 150 साल पुरानी बावड़ी पर पूर्व सांसद ने जताया मालिकाना हक

Sambhal Stepwell: 150 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की खुदाई का काम जारी है। इस बीच मुरादाबाद के पूर्व सांसद चंद्र विजय सिंह ने बावड़ी पर मालिकाना हक जताया है। पूर्व सांसद ने कहा कि बावड़ी पर भिन्न-भिन्न लोग दावा कर रहे हैं और कुछ उस पर काबिज हैं। मैं ये साफ करना चाहता हूं कि बावड़ी और वो भूमि हमारे परिवार, पुरखों की बनाई हुई है और परिवार की संपत्ति है।

संभल जिले के चंदौसी में मिली 150 साल पुरानी ऐतिहासिक बावड़ी की खुदाई का काम जारी है। इस बीच मुरादाबाद के पूर्व सांसद चंद्र विजय सिंह ने बावड़ी पर मालिकाना हक जताया है। चंद्र विजय सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि कौशल ने प्रशासन को बताया था कि चंदौसी में एक प्राचीन बावड़ी मिट्टी से दबी हुई है। प्रशासन ने उसको खोदना शुरू किया। बावड़ी उत्तर प्रदेश में एक अनोखी चीज है, क्योंकि इसका रिवाज अधिकांशत: राजस्थान, गुजरात आदि में होता है। जब खुदाई शुरू हुई तो पता चला कि वो तीन मंजिल जमीन के नीचे है।

Sambhal Stepwell

150 साल पुरानी बावड़ी पर पूर्व सांसद ने जताया मालिकाना हक

बावड़ी हमारे परिवार और पुरखों की बनाई हुई है- पूर्व सांसद चंद्र विजय सिंह

पूर्व सांसद ने कहा कि बावड़ी पर भिन्न-भिन्न लोग दावा कर रहे हैं और कुछ उस पर काबिज हैं। मैं ये साफ करना चाहता हूं कि बावड़ी और वो भूमि हमारे परिवार, पुरखों की बनाई हुई है और परिवार की संपत्ति है। अब कौन उस पर काबिज है, कब से हुआ, ये हमें मालूम नहीं है, क्योंकि हम लोग छोटे थे। लेकिन यह हमारी अनुमति के अनुसार नहीं हुआ है। मैं और मेरा परिवार यही चाहेगा कि ये एक धरोहर है चंदौसी के लिए, हम चाहते हैं कि इसे या तो पुरातत्व विभाग ले या प्रदेश का पर्यटन विभाग ले। हालांकि, पुरातत्व विभाग इसका सर्वे कर रहा है। यह एक अच्छा अवसर हो सकता है यदि चंदौसी को एक प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए।

End of Feed