Mehbooba Mufti:बाल-बाल बचीं जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती, अनंतनाग जाते समय कार का हुआ एक्सीडेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2024, 04:01 PM IST

Mehbooba Mufti Car Accident: जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती की कार का एक्सीडेंट हो गया है, बताया जा रहा है कि अनंतनाग जाते समय कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Mehbooba Mufti Car Accident News: कश्मीर के अनंतनाग जिले के संगम बिजबेहरा के पास गुरुवार को पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) का वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया, बताया जा रहा है कि इस हादसे में वो बाल-बाल बची हैं वहीं उनके वाहन (स्कार्पियो) को भारी नुकसान पहुंचा है।

गनीमत रही कि इस हादसे में महबूबा मुफ्ती बाल-बाल बच गईं हालांकि वाहन चालक को चोटें आईं हैं, वहीं पीडीपी प्रमुख मुफ्ती की कार का अगला हिस्सा बुरी तरह टूट गया है।

End of Feed