गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का आज होगा अंतिम संस्कार, परिजनों को सौंपा गया शव; प्लेन क्रैश में हुई थी मौत

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के निधन पर सोमवार को एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया गया है। सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके हुए हैं।

गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का आज रोजकोट में अंतिम संस्कार किया जाएगा। विजय रूपाणी की मौत अहमदाबाद प्लेन क्रैश में हो गई थी। जिसके बाद रूपाणी के शव का डीएनए मिलान कराया गया और शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद अब उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे 68 वर्षीय रूपाणी ने कोविड-19 के बाद के महत्वपूर्ण दौर में राज्य का नेतृत्व किया था।

End of Feed