अंतरिक्ष वैज्ञानिक और पूर्व ISRO प्रमुख कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन का निधन, पहले रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट लॉन्चिंग में निभाई थी अहम भूमिका

25 अप्रैल, शुक्रवार को ISRO के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन का निधन हो गया। करीब नौ सालों तक ISRO का अध्यक्ष रहने के बाद डॉ. कस्तूरीरंगन 2003 में रिटायर हुए थे। इसरो में अपने लगभग 40 साल के लंबे करियर के दौरान, वे कई महत्वपूर्ण मिशनों का हिस्सा रहे। इसरो के बयान के अनुसार डॉ. कस्तूरीरंगन का पार्थिव शरीर 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट में रखा जाएगा।

Dr. Krishnaswamy Kasturirangan Death: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन का शुक्रवार 25 अप्रैल को बेंगलुरु में अपने आवास पर निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। ISRO के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नौ साल से अधिक समय तक अध्यक्ष के रूप में ISRO को अपनी सेवाएं देने के बाद कस्तूरीरंगन 2003 में रिटायर हुए थे।

former chairman of isro K Kasturirangan died

अंतरिक्ष वैज्ञानिक कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन का निधन

ISRO के अधिकारियों ने एक जारी बयान में कहा कि "आज सुबह बेंगलुरु स्थित उनके आवास पर सुबह 10:43 बजे उनका निधन हो गया। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को 27 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट (RRI) में रखा जाएगा।"

End of Feed