‘संविधान निर्माताओं ने कभी ज्ञानेश कुमार जैसे चुनाव आयुक्त की कल्पना नहीं की होगी’, पूर्व CEC कुरैशी का बड़ा हमला

S Y Quraishi On Election Commission: पूर्व CEC ने मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की स्वतंत्र ऑडिट की मांग की। उन्होंने गलत तरीके से नाम हटाने, प्रक्रियागत खामियों और पात्र मतदाताओं को बाहर करने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सटीकता और समावेश दोनों ही संवैधानिक जिम्मेदारियां हैं और इन्हें एक-दूसरे का विरोधी नहीं समझा जाना चाहिए।

S Y Quraishi On Election Commission: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने शुक्रवार को मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं ने शायद कभी यह कल्पना नहीं की थी कि एक दिन ज्ञानेश कुमार जैसा CEC भी आएगा। कुरैशी ने कहा कि स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाएं सिर्फ व्यक्तियों की ईमानदारी पर नहीं टिक सकतीं, उनके लिए मजबूत संस्थागत सुरक्षा जरूरी है। कुरैशी दिल्ली में वीएम तारकुंडे मेमोरियल लेक्चर दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा, “बेहतरीन चुनाव का मतलब बेहतरीन लोकतंत्र नहीं होता।” उन्होंने भारत की स्थिति को बताते हुए कहा, “तो, बेहतरीन चुनाव, खराब लोकतंत्र- यही हमारी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति रही है।”

CEC Quraishi PTI

एसवाई कुरैशी (फोटो साभार- PTI)

पूर्व CEC एसवाई कुरैशी का ज्ञानेश कुमार पर हमला

पूर्व CEC ने मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की स्वतंत्र ऑडिट की मांग की। उन्होंने गलत तरीके से नाम हटाने, प्रक्रियागत खामियों और पात्र मतदाताओं को बाहर करने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सटीकता और समावेश दोनों ही संवैधानिक जिम्मेदारियां हैं और इन्हें एक-दूसरे का विरोधी नहीं समझा जाना चाहिए। संविधान के निर्माताओं के फैसले को याद करते हुए कुरैशी ने कहा कि उन्होंने शिक्षा या आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना हर वयस्क भारतीय को वोट का अधिकार दिया था। उन्होंने कहा, “शायद उन्होंने कभी ज्ञानेश कुमार जैसे दिन की कल्पना नहीं की थी।”

End of Feed