Chandrababu Naidu arrested: आंध्र प्रदेश के पूर्व CM और TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू गिरफ्तार, समर्थकों ने काटा बवाल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 9, 2023, 09:39 AM IST

Chandrababu Naidu arrested: आंध्र प्रदेश के पूर्व CM और TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को गिरफ्तार किया जा चुका है। आंध्र प्रदेश के मंत्रियों और सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के नेताओं ने गुरुवार को भविष्यवाणी की थी कि पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को 118 करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया जाएगा।

Chandrababu Naidu arrested: आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान उनके समर्थकों ने मजकर बवाल काटा। चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन घोटाले में की गई है। इस गिरफ्तारी से पहले चंद्रबाबू नायडू ने आशंका जताई थी कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

End of Feed