अमेरिका-इजरायल vs ईरान के युद्ध के कारण भारत में फंसे विदेशियों के लिए नोटिफिकेशन, वीजा से जुड़ी परेशानी ऐसे हल करें

Foreign Nationals Visa Issue: -विदेशी नागरिकों की मदद करने की पेशकश की गई है जो मिडिल ईस्ट और खाड़ी क्षेत्र में चल रही झड़पों की वजह से भारत में फंसे हुए हैं और जिन्हें अपने ट्रैवल प्लान बदलने पड़े हैं।.

Foreign Nationals Stranded in India: भारत ने उन विदेशी नागरिकों की मदद करने की पेशकश की है जो मिडिल ईस्ट और खाड़ी क्षेत्र में चल रही झड़पों की वजह से भारत में फंसे हुए हैं और जिन्हें अपने ट्रैवल प्लान बदलने पड़े हैं। यह सलाह ऐसे समय में आई है जब कई देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए हैं और एयरलाइंस ने फ्लाइट ऑपरेशन कैंसिल कर दिए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शनिवार को ईरान के खिलाफ US-इजरायल के जॉइंट स्ट्राइक ने इस क्षेत्र में एक बड़े संघर्ष का रूप ले लिया है।

mea (1)

अमेरिका-इजरायल vs ईरान के युद्ध के कारण भारत में फंसे विदेशियों के लिए नोटिफिकेशन

विदेश मंत्रालय ने रविवार को एक बयान में कहा, 'भारत में सभी विदेशी नागरिक, जिन्हें पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे घटनाक्रम के कारण अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ी है और जिन्हें अपने वीजा को बढ़ाने या अपने प्रवास को नियमित करने में मदद की जरूरत है, उनसे अनुरोध है कि वे नजदीकी विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) से संपर्क करें।'

End of Feed