विदेश मंत्री एस जयशंकर का चीन को लेकर विपक्ष को करारा जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2023, 11:02 PM IST

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के बारे में कहा कि यह भारत का एकमात्र ऐसा पड़ोसी देश है जो एक वैश्विक शक्ति है और आने वाले वर्षों में एक महाशक्ति बन सकता है।

पुणे: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अगर किसी जमीन की बात करते हैं तो ये जमीन 1962 में चीन ने कब्जा किया था, वे(विपक्ष) आपको बताते नहीं हैं, वे ऐसे दिखाएंगे ये कल परसों हुआ है। अगर मेरी सोच में कमी है तो मैं अपनी फौज या इंटेलिजेंस से बात करूंगा। मैं चीनी एंबेसडर को बुलाकर अपनी खबर के लिए नहीं पूछता।

External Affairs Minister S Jaishankar

विदेश मंत्री एस जयशंकर

जयशंकर ने कहा कि भारत में पिछले 8 से 9 वर्षों में बहुत बड़ा बदलाव देखा गया है और आत्मनिर्भर बनने के बाद देश एक अग्रणी ताकत होगा। यहां अपनी किताब द इंडिया वे के मराठी अनुवाद भारत मार्ग के विमोचन के मौके पर जयशंकर ने कहा कि इसका उद्देश्य लोगों को राष्ट्र की विदेश नीति से जोड़ना था न कि केवल मंदारिनों (आमतौर पर प्रभावशाली नौकरशाहों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द) को सुनना। उन्होंने चीन और महत्वाकांक्षी उत्तरी पड़ोसी के साथ-साथ जापान के साथ भारत के संबंधों, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भूमिका के साथ देश के सामने आने वाली चुनौतियों पर भी बात की।

End of Feed