जंतर-मंतर पर पिज्जा, बिरयानी और गोलगप्पों के साथ छात्रों के समर्थन में जुटे लोग, लंगर का भी इंतजाम

खान-पान की सूची भी बड़ी संख्या में मौजूद युवा प्रदर्शनकारियों की पसंद को दर्शाता है। इसमें पिज्जा, बिरयानी, चिप्स, बिस्कुट, फलों के रस और ठंडे पेय शामिल हैं।

Food Becomes Symbol of Solidarity: पिज्जा, बिरयानी, लंगर, फल और यहां तक कि गोलगप्पे भी जंतर-मंतर पर जारी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व वाले प्रदर्शन में शामिल छात्रों के लिए जरूरी चीजों में शामिल हो गए हैं। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े स्वयंसेवक सैकड़ों छात्रों को भोजन और पानी उपलब्ध कराने के लिए एकजुट होकर काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र कथित लीक मामले में जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के बीच जंतर-मंतर अब एक सामुदायिक रसोई में बदल गया है, जहां कार्यालय जाने वाले लोग, बुजुर्ग, बच्चे और सामुदायिक समूह कंधे से कंधा मिलाकर प्रदर्शनकारियों को भोजन, नाश्ता और पेय पदार्थ उपलब्ध करा रहे हैं।

Jantar mantar

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन

पिज्जा, बिरयानी, चिप्स, बिस्कुट, फलों के रस और ठंडे पेय

खान-पान की सूची भी बड़ी संख्या में मौजूद युवा प्रदर्शनकारियों की पसंद को दर्शाता है। इसमें पिज्जा, बिरयानी, चिप्स, बिस्कुट, फलों के रस और ठंडे पेय शामिल हैं। वहीं स्थानीय विक्रेता प्रदर्शनकारियों को मुफ्त में गोलगप्पे और दही भल्ले भी उपलब्ध करा रहे हैं। उमस भरे मौसम में प्रदर्शनकारियों को गर्मी से राहत देने के लिए कई भोजन पैकेटों में छोटे हाथ वाले पंखे भी रखे गए हैं।

End of Feed