ओडिशा में बाढ़ से त्राहिमाम! पानी में बहते दिखे काले हिरण, सड़क रफ्तार भी थमी, 36 ट्रेनें रद्द और 30 के रूट डायवर्ट

ओडिशा में भारी बारिश से गंजाम और गजपति में बाढ़ के हालात गंभीर हैं। तेज बहाव में दुर्लभ ब्लैकबक बहते दिखे, NH-16 पर हजारों वाहन फंसे और 36 ट्रेनें रद्द कर दी गईं।

ओडिशा में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। गंजाम और गजपति जिलों में बाढ़ का असर आम लोगों के साथ-साथ जंगली जानवरों पर भी देखने को मिल रहा है। कहीं गांवों में पानी घुस गया है, तो कहीं सड़कें और रेलवे ट्रैक प्रभावित हुए हैं। इस बीच गंजाम जिले से कुछ ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दुर्लभ काले हिरण यानी ब्लैकबक तेज बहाव वाले पानी में बहते और अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दे रहे हैं।

Floods in Odisha

ओडिशा में बाढ़ ने रोकी रफ्तार (Times Now Navbharat)

बाढ़ के पानी में बहते दिखे दुर्लभ ब्लैकबक

गंजाम जिले के बदामाधापुर और कैनचापुर इलाके में बड़ी संख्या में ब्लैकबक रहते हैं। यह इलाका उनके प्राकृतिक आवासों में से एक है। लगातार बारिश के कारण इन इलाकों में पानी भर गया है। ऐसे में कई ब्लैकबक तेज बहाव के बीच फंस गए। सामने आए वीडियो में ये जानवर पानी के बीच खुद को बचाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

End of Feed