पांच भाई , दो बेटे, 5 भतीजे, ऐसा है मुलायम सिंह यादव का परिवार, एक नजर में देखें फैमिली ट्री

प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव हैं जो कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में हैं। अपर्णा इस समय यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। प्रतीक के निधन पर सपा ने शोक संवेदना जताई हैं। X पर अपने पोस्ट में पार्टी ने कहा कि 'ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।'

Mulayam Singh Yadav family tree: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ में बुधवार को निधन हो गया। वह 38 साल के थे। जानकारी के मुताबिक सुबह छह बजे प्रतीक को लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के छोटे भाई थे। प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव हैं जो कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में हैं। अपर्णा इस समय यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। प्रतीक के निधन पर सपा ने शोक संवेदना जताई हैं। X पर अपने पोस्ट में पार्टी ने कहा कि 'ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।' राजनीति में मुलायम सिंह यादव परिवार का काफी रसूख है, यहां हम जानेंगे कि प्रतीक के निधन के बाद मुलायम सिंह परिवार में अब कौन-कौन है-

Mulayam family

मुलायम सिंह परिवार।

मुलायम सिंह यादव पांच भाई

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन 2022 में हुआ। मुलायम सिंह का परिवार काफी बड़ा है। वह पांच भाई हैं। अभय राम सिंह यादव, रतन सिंह यादव, मुलायम सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव और शिवपाल सिंह यादव। अभय राम सिंह के दो बेटे और दो बेटियां हुईं। अभय राम सिंह यादव के बड़े बेटे का नाम धर्मेंद्र यादव हैं।

End of Feed