यात्रीगण कृपया ध्यान दें...इस रूट पर दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें कितना होगा किराया?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने के बाद भारतीय रेलवे ने पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आम यात्रियों के लिए शुरू करने की घोषणा की है। यह अत्याधुनिक ट्रेन 22 जनवरी से कामाख्या और हावड़ा के बीच व्यावसायिक रूप से चलेगी और महज 14 घंटे में 972 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। तेज रफ्तार, आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षित रात्रि यात्रा के साथ यह ट्रेन इस रूट पर रेल यात्रा का नया मानक स्थापित करेगी।

Vande Bharat Sleeper Train: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाए गए पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के संबंध में रेलवे ने आदेश जारी किया है। इसके अनुसार यह ट्रेन 22 जनवरी से कामाख्या से हावड़ा के बीच आम यात्रियों के लिए व्यावसायिक रूप से संचालित की जाएगी। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि इस ट्रेन का नाम और नंबर सॉफ्टवेयर सिस्टम में जोड़ दिया गया है, जिससे यात्री IRCTC और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से, साथ ही रेलवे के आरक्षण काउंटरों से भी बर्थ की बुकिंग कर सकेंगे।

First Vande Bharat Sleeper Train to Begin Soon (Photo: PTI)

पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द होगी शुरू (फोटो: पीटीआई)

14 घंटे में पूरा होगा सफर

जीएसटी सहित दोनों स्टेशनों के बीच यात्रा किराया थर्ड एसी के लिए 2,435 रुपये, सेकंड एसी के लिए 3,145 रुपये और फर्स्ट एसी के लिए 3,855 रुपये तय किया गया है। यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पूरे सफर को 14 घंटे में पूरा करेगी, जिससे यह इस मार्ग पर चलने वाली सबसे तेज ट्रेन बन जाएगी। फिलहाल इस रूट पर सबसे कम समय लेने वाली ट्रेन सरायघाट एक्सप्रेस है, जो यह दूरी 16 घंटे 23 मिनट में तय करती है। हालांकि, वंदे भारत स्लीपर का किराया, खासकर सेकंड और थर्ड एसी क्लासेस में, सरायघाट एक्सप्रेस की तुलना में काफी अधिक है।

End of Feed