असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी, 42 लोगों के नामों का एलान, गौरव गोगोई यहां से उम्मीदवार

कांग्रेस ने मंगलवार को आगामी असम विधानसभा चुनावों के लिए अपने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें राज्य पार्टी प्रमुख गौरव गोगोई को जोरहाट सीट से मैदान में उतारा गया है।

असम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 42 लोगों के नामों का एलान किया गया है। 126 सीटों वाली असम विधानसभा के लिए चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है। अभी तक चुनाव आयोग का आधिकारिक चुनाव कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। ऐसे में पहले से ही उम्मीदवारों का नाम तय कर लेना कांग्रेस द्वारा राजनीतिक रूप से खुद को आगे रखने की कवायद के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।

Congress Plan for Assembly Election

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा से पहले ही कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट।

42 लोगों की इस लिस्ट में असम कांग्रेस प्रमुख गौरव गोगोई का भी नाम शामिल है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जोरहाट सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, असम में कांग्रेस विधायक दल के नेता देबब्रता सैकिया को नाजिरा निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने को कहा गया है।

End of Feed