पहलगाम हमले के बीच पाकिस्तान की हिमाकत, रात भर LoC पर की गोलीबारी, भारत ने दिया करारा जवाब

नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तान द्वारा छोटे हथियारों से गोलीबारी किये जाने की घटनाएं हुईं। गोलीबारी का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया।

Pak Troops Firing At LoC: पहलगाम आतंकी हमले के बीच पाकिस्तान की हिमाकत लगातार जारी है। पाकिस्तानी सेना ने 25-26 अप्रैल की रात एलओसी पर कई जगहों पर गोलीबारी की जिसका भारत ने करारा जवाब दिया। भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव बढ़ने के बीच जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तानी सेना ने अकारण गोलीबारी की। भारतीय सेना ने इसका जोरदार जवाब दिया है।

Loc BSF

एलओसी पर गोलीबारी (File photo)

किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

पाकिस्तानी सेना ने रात को गोलीबारी की, लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी और भारत की ओर से दिये गए जवाब पर भारतीय सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। एक सूत्र ने कहा, नियंत्रण रेखा पर कुछ स्थानों पर पाकिस्तान द्वारा छोटे हथियारों से गोलीबारी किये जाने की घटनाएं हुईं। गोलीबारी का भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया।

End of Feed