Punjab News: अमृतसर (Amritsar) के बाद पंजाब में बेखौफ बदमाशों और पुलिस के खत्म होते खौफ की एक और नई तस्वीर सामने आई है। ताजा मामला फरीदकोट (Faridkot) के मेडिकल हॉस्पिटल (Hospital) से सामने आया है जहांअस्पताल के कॉरिडोर में खड़े युवकों पर कुछ लोगों ने जब धारदार हथियारों से हमला किया तो आसपास हड़कंप मच गया। सामने आई सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि कैसे कॉरिडोर में कुछ बदमाश तेजी से भागते हुए आते हैं और एक युवक पर हमला कर देते हैं। कुछ युवकों ने लाठियों से पीड़ित को मारकर अधमरा कर दिया तो बाकियों ने धारदार हथियार मारकर।
पंजाब में कानून व्यवस्था पर उठ रहे हैं सवाल, अमृतसर के फेस्टिन पैलेस में फायरिंग के बाद की तस्वीर
पंजाब में अस्पताल में बदमाशों ने किया हमला, वीडियो हुआ वायरल | एक मिनट एक खबर सेगमेंट में देखिए, अहम खबरें विस्तार… t.co/TaonueZrOO
— ANI (@ANI) Nov 5, 2022
बताया जा रहा है कि कुछ देर पहले ही शहर के किसी और हिस्से में दो पक्षों में बवाल हुआ था जिसके बाद एक पक्ष के लोग अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया और मारपीट के बाद फरार हो गए मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करवा मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
अमृतसर में फायरिंग
वहीं अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या की गुत्थी अभी सुलझी भी नहीं थी कि अमृतसर में ही फायरिंग का एक और मामला सामने आया है। एसीपी जीएस सहोता ने बताया, 'अमृतसर के फेस्टिन पैलेस में फायरिंग की घटना सामने आई। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। एक समारोह चल रहा था जिसमें कुछ एनआरआई आए थे। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, शराब को लेकर मामला था जिसके बाद फायरिंग हुई।'Punjab | A firing incident was reported in Festyn Palais in Amritsar. CCTV footage being searched. There was a func… t.co/DTawABElk4
— ANI (@ANI) Nov 5, 2022
