'बिहार में आग की शुरुआत हो गई है', आगामी चुनावों को लेकर राहुल गांधी ने किया आगाह

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, 'मैं देख सकता हूं कि बिहार में एक आग की शुरुआत हो चुकी है। मैं सभी वरिष्ठ नेताओं से कहता हूं कि वे इस आग को देखें क्योंकि इस आग को बुझाया नहीं जा सकता। बिहार में चार साल का एक बच्चा 'वोट चोर, वोट चोर' का नारा दे रहा है। इन लोगों ने महाराष्ट्र, हरियाणा के चुनावों में चोरी की।

Rahul Gandhi : लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आगाह करते हुए कहा कि 'वह देख रहे हैं कि चुनावों से पहले बिहार में आग की शुरुआत हो चुकी है।' समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राहुल ने दावा करते हुए कहा, 'कि बिहार, पश्चिम बंगाल और असम में होने वाले चुनावों को भाजपा चुरा लेगी।' बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव होंगे।

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा पर लगाया वोट चोरी का आरोप। तस्वीर-ANI

ये लोग बिहार, बंगाल, असम में वोटों की करेंगे चोरी-राहुल

कांग्रेस सांसद ने कहा, 'मैं देख सकता हूं कि बिहार में एक आग की शुरुआत हो चुकी है। मैं सभी वरिष्ठ नेताओं से कहता हूं कि वे इस आग को देखें क्योंकि इस आग को बुझाया नहीं जा सकता। बिहार में चार साल का एक बच्चा 'वोट चोर, वोट चोर' का नारा दे रहा है। इन लोगों ने महाराष्ट्र, हरियाणा के चुनावों में चोरी की। ये लोग बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के चुनावों की चोरी कर लेंगे। लेकिन ऐसा लगता है कि बिहार में आग फैल चुकी है। आप देख सकते हैं कि वहां पर आंधी चल रही है।'

End of Feed