Himachal Fire: हिमाचल के बद्दी में सौंदर्य प्रसाधन फैक्टरी में आग, एक व्यक्ति की मौत, 31 लोग घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 2, 2024, 11:33 PM IST

Himachal Fire: सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने कहा कि जब आग लगी, तो फैक्टरी में 50 से अधिक लोग मौजूद थे। उन्होंने घटनास्थल पर संवाददाताओं से कहा कि लोग अपनी जान बचाने के लिए इमारत की पहली और दूसरी मंजिल से कूद गए तथा उन्हें हाथ, पैर और रीढ़ की हड्डी में भी चोटें आई हैं।

Himachal Fire: हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के बद्दी औद्योगिक क्षेत्र में एक सौंदर्य प्रसाधन कारखाने में शुक्रवार को भीषण आग लगने के कारण एक महिला की मौत हो गई और 31 अन्य घायल हो गए। आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है और एक फॉरेंसिक टीम काम पर लगी हुई है।

himachal fire

हिमाचल प्रदेश की एक फैक्ट्री में आग

एक की मौत

चंडीगढ़ स्थित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) ने बद्दी फैक्टरी में लगी आग के पीड़ितों की स्थिति के बारे में बयान जारी किया।

End of Feed