बुरी फंसी कांग्रेस? PM मोदी की मां के AI वीडियो मामले में दिल्ली में FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस की ओर इस FIR के बारे में जानकारी देते हुए कहा गया कि पीएम मोदी की मां के AI वीडियो के संबंध में शिकायत मिली थी, जिसके बाद उसने ये FIR दर्ज की है।

पीएम मोदी की मां के AI वीडियो पर अब कांग्रेस बुरी तरह से फंसती दिख रही है। बिहार कांग्रेस ने पीएम मोदी और उनकी मां का एक AI वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, अब इसी वीडियो को लेकर दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई है। बीजेपी इस वीडियो के लिए कांग्रेस की जमकर आलोचना कर रही है।

pm modi with his mother

अपनी मां के साथ पीएम मोदी (फाइल फोटो- PTI)

किसने दर्ज कराई FIR

भाजपा दिल्ली के चुनाव प्रकोष्ठ संयोजक संकेत गुप्ता ने इस मामले में 10 सितंबर की शाम बिहार कांग्रेस के आधिकारिक 'एक्स' हैंडल द्वारा पोस्ट किए गए एआई वीडियो के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि यह एआई और डीपफेक तकनीक से तैयार किया गया वीडियो है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को उनकी मां के साथ दिखाया गया है। यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक है, जिसका उद्देश्य जनता को गुमराह करना और प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत तथा संवैधानिक छवि को नुकसान पहुंचाना है।

End of Feed