संभल की जामा मस्जिद के प्रमुख के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जेल से रिहा होने पर मना रहे थे जश्न; जानें क्या है पूरा मामला

Sambhal News: संभल की जामा मस्जिद प्रबंधन समिति के प्रमुख और अन्य पर 'निषेधाज्ञा का उल्लंघन' करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि शाही जामा मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जफर अली, सरफराज, ताहिर, हैदर और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

Sambhal News: संभल की जामा मस्जिद प्रबंधन समिति के प्रमुख और अन्य पर 'निषेधाज्ञा का उल्लंघन' करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि शाही जामा मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और कई अन्य लोगों के खिलाफ जेल से रिहा होने के बाद संभल में कथित तौर पर जश्न में जुलूस निकालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि शाही जामा मस्जिद प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जफर अली, सरफराज, ताहिर, हैदर और 50 से 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में संभल कोतवाली पुलिस स्टेशन में उप-निरीक्षक आशीष तोमर की शिकायत पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई। अली पिछले साल उत्तर प्रदेश के इस जिले में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में जेल में था। पुलिस के बयान में कहा गया है कि उसे 1 अगस्त को मुरादाबाद जेल से रिहा किया गया था।

Sambhal News

जामा मस्जिद प्रबंधन समिति के प्रमुख के खिलाफ दर्ज हुई FIR

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जुलूस का वीडियो

अली की रिहाई के बाद, मुरादाबाद से संभल तक 40 किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला गया। रास्ते में काफिले पर पुष्प वर्षा सहित उनके स्वागत में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए जुलूस के वीडियो का स्वतः संज्ञान लिया और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू की। पिछले साल 24 नवंबर को मुगलकालीन मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क उठी थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी और 29 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद जियाउर्रहमान बर्क और अली के खिलाफ मामला दर्ज किया है, साथ ही 2750 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है।

End of Feed