कर्नाटक पुलिस ने अमित मालवीय के खिलाफ दर्ज किया केस, राहुल के खिलाफ ट्वीट का मामला

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 28, 2023, 02:45 PM IST

अमित मालवीय ने हाल ही में राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा पर ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया और आरोप लगाया कि वह एक कपटपूर्ण खेल खेल रहे हैं।

Amit Malviya: कर्नाटक पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय के खिलाफ कथित मानहानि और कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ लोगों को भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर किए गए ट्वीट को लेकर बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय पर बुधवार को बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है। पूर्व विधायक और कर्नाटक कांग्रेस नेता रमेश बाबू ने मालवीय के खिलाफ मामला दर्ज कराया। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153 ए, 120 बी, 505 (2), 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

ये था मालवीय का ट्वीट

अमित मालवीय ने हाल ही में राहुल गांधी की अमेरिका यात्रा पर ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया और आरोप लगाया कि वह एक कपटपूर्ण खेल खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खतरनाक हैं और एक कपटी खेल खेल रहे हैं। अधिक खतरनाक वे लोग हैं जो राहुल को उकसा रहे हैं, जैसे कि सैम पी। वे सिर्फ पीएम मोदी को शर्मिंदा करने के लिए विदेशों में भारत को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। एफआईआर में इसी ट्वीट का जिक्र है।

End of Feed