पेपर लीक मामले को लेकर फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन, जज अनु ग्रोवर बलीगा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक जैसे मामलों की सुनवाई के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है।

CJP Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक जैसे मामलों की सुनवाई के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है। हाई कोर्ट ने राउज एवेन्यू कोर्ट में एक नई फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया है, जहां परीक्षा से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी।

delhi high court

दिल्ली हाई कोर्ट (फाइल फोटो)

दिल्ली हाई कोर्ट ने जज अनु ग्रोवर बलीगा को इस नवगठित फास्ट ट्रैक कोर्ट का स्पेशल जज (पीसी एक्ट-सीबीआई) नियुक्त किया है। उन्हें परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक जैसे मामलों की सुनवाई की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

End of Feed