Bharat Bandh Date 2024: 16 फरवरी को भारत बंद के दौरान क्या-क्या रहेगा बंद, कहां-कहां पड़ेगा असर, क्या है इसकी टाइमिंग

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 15, 2024, 06:25 PM IST

Bharat Bandh Tomorrow(किसानों भारत बंद तारीख 16 फरवरी 2024): पंजाब के किसानों ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ मिलकर केंद्र सरकार के साथ एक बेनतीजा बैठक के बाद 13 फरवरी को अपना 'चलो दिल्ली' मार्च शुरू कर दिया।

Bharat bandh 2024 Date: किसानों के प्रदर्शन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के साथ 16 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया है। एएसकेएम ने इसकी रूपरेखा भी जारी कर दी है। बंद सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रखा जाएगा, जिसमें किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देश भर की प्रमुख सड़कों पर व्यापक चक्का जाम में भाग लेंगे। पंजाब में विरोध-प्रदर्शन के दौरान राज्य और राष्ट्रीय राजमार्गों का एक बड़ा हिस्सा चार घंटे के लिए बंद रहेगा। लुधियाना में बुलाई गई बैठक के दौरान बीकेयू लाखोवाल के महासचिव हरिंदर सिंह लाखोवाल ने ग्रामीण भारत बंद को लेकर रणनीति का खुलासा किया।

Bharat Band: केंद्र सरकार के साथ बैठक बेनतीजा

बता दें कि पंजाब के किसानों ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश के किसानों के साथ मिलकर केंद्र सरकार के साथ एक बेनतीजा बैठक के बाद 13 फरवरी को अपना 'चलो दिल्ली' मार्च शुरू कर दिया। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी के लिए कानून बनाने सहित अपनी कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।

End of Feed