फालता में देबांग्शु पांडा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, 109021 वोटों से माकपा प्रत्याशी को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

Falta election result 2026: बीते 4 मई को आए चुनाव नतीजों में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। विधानसभा की 294 सीटों में से भाजपा ने 208 सीटें जीती, जबकि टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई। प्रचंड जीत दर्ज करते हुए भाजपा ने 15 साल बाद टीएमसी को सत्ता से बाहर कर दिया है।

Falta election result 2026: पश्चिम बंगाल की बहुचर्चित विधानसभा सीट फालता से भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 109021 वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर ली है। फालता सीट पर विजयी भाजपा उम्मीदवार पांडा को 149666 वोट मिले। इस सीट पर 21 मई को दोबारा चुनाव हुआ था।

फालता में भाजपा की बंपर जीत।

फालता में भाजपा की बंपर जीत।

इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मदीवार देबांग्शु पांडा और तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार जहांगीर खान के बीच था, लेकिन 21 मई से ठीक पहले खान मैदान से हट गए थे, जिसे तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने उनका निजी फैसला बताया था। हालांकि, उस समय नामांकन वापस लेना संभव नहीं था, इसलिए उनका नाम ईवीएम में बना रहा।

End of Feed